Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अप्रैल 2024 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है।

Advertisement

शाहीन अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टी20 सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

Advertisement

वहीं, नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस पिछले महीने ओमान दौरे पर शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर यहां पहुंचे हैं। इरास्मस ने ओमान में अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 145 रन बनाए और 8 विकेट लिए। नामीबिया को मस्कट में 3-2 से श्रृंखला जीत मिली।

तीसरा नाम यूएई के मुहम्मद वसीम का है। दाएं हाथ का यह धुरंधर खिलाड़ी पिछले महीने अच्छी फॉर्म में था। उन्होंने एसीसी प्रीमियर कप में काफी रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने अपने करियर का तीसरा शतक भी जड़ा था।

नेपाल के खिलाफ असफल होने के बावजूद, 30 वर्षीय खिलाड़ी ने सही समय पर फॉर्म हासिल कर लिया और मेजबान टीम के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक जमाया। इस बल्लेबाज ने महीने के दौरान 44.83 की औसत से 269 रन बनाए और अब वह आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने वाले पहले यूएई क्रिकेटर बन सकते हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार