आईपीएल 2026 में गुरुवार को इडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मैच में एसआरएच ने 65 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद एसआरएच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तारीफ की।

Advertisement

हेनरिक क्लासेन ने जियहॉटस्टार पर खास बातचीत में कहा, "अभिषेक और ट्रेविस के बाद बल्लेबाजी करने की यही खूबी है, जब आप अंदर आते हैं और रन रेट पहले से ही 14 या 15 होता है, तो आपको तुरंत स्विंग शुरू करने की जरूरत महसूस नहीं होती। इससे आपको थोड़ा समय मिलता है, बाद में बराबरी कर पाते हैं, बजाय कि पहली गेंद से ही जोर डालें। हमने पिछले कुछ सालों में अपनी गलतियों से सीखा है।"

Advertisement

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार पर केकेआर और एसआरएच मैच कहा, "जीतना ही मायने रखता है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने आजादी से बल्लेबाजी की, बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाया, और फिर गेंद से दबाव बनाते रहे। बाद में पिच धीमी हो गई, और उनके स्पिनर्स ने इसका बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। कुछ पल ऐसे थे, जैसे एक अच्छी पार्टनरशिप के दौरान रन-आउट, जहां गेम का रुख बदल सकता था। नितीश रेड्डी का रिंकू सिंह को आउट करना टर्निंग पॉइंट था। वहां से, इतने बड़े टोटल का पीछा करना बहुत मुश्किल हो गया।"

हेनरिक क्लासेन ने जियहॉटस्टार पर खास बातचीत में कहा, "अभिषेक और ट्रेविस के बाद बल्लेबाजी करने की यही खूबी है, जब आप अंदर आते हैं और रन रेट पहले से ही 14 या 15 होता है, तो आपको तुरंत स्विंग शुरू करने की जरूरत महसूस नहीं होती। इससे आपको थोड़ा समय मिलता है, बाद में बराबरी कर पाते हैं, बजाय कि पहली गेंद से ही जोर डालें। हमने पिछले कुछ सालों में अपनी गलतियों से सीखा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

चेतेश्वर पुजारा ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की तारीफ करते हुए कहा, "वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच में वह सबसे अलग दिखे। फिन एलन का विकेट जल्दी गिरने के बाद, उन्होंने पावरप्ले में बिना डरे खेलने का इरादा दिखाया और फील्ड की पाबंदियों का पूरा फायदा उठाया। दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने कुछ डॉट गेंद फेंकी, उस समय भी अंगकृष ने मोमेंटम बनाए रखा। आमतौर पर, जब वे साथ में बैटिंग करते हैं तो स्ट्राइक रेट में गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार