Vijay Hazare Trophy Match: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाजी पर जमकर काम कर रहे हैं। मुंबई में पंत एक छोटे कैंप में भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के अंडर ट्रेनिंग करते नजर आए, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर शेयर किया है। पंत इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे और टी20 सीरीज से पहले बैटिंग के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। पंत पिछले एक साल में चोटों से काफी परेशान रहे हैं। इसके साथ ही वह भारतीय टीम से भी लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त 2024 को खेला था। वहीं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पंत ने अपना आखिरी मुकाबला 28 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
पंत वीडियो में युवराज सिंह की देखरेख में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं और उनके बल्ले से एक के बाद दमदार शॉट निकल रहे हैं। युवराज वीडियो में पंत की बल्लेबाजी को अंपायर की पोजीशन पर खड़े होकर देख रहे हैं और उन्हें सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं। आईएएनएस को पता चला है कि युवराज के अंडर पंत ने जो सेशन किया, उनमें मॉडर्न व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल्स और टेम्परामेंट दोनों पर फोकस किया गया।
जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे और टी20 सीरीज से पहले बैटिंग के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। पंत पिछले एक साल में चोटों से काफी परेशान रहे हैं। इसके साथ ही वह भारतीय टीम से भी लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त 2024 को खेला था। वहीं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पंत ने अपना आखिरी मुकाबला 28 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
Also Read: LIVE Cricket Score
टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पंत आईपीएल 2025 में रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। पंत 14 मुकाबलों में 133 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 269 रन ही बना सके थे। पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी थी। उल्लेखनीय है कि लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।