CSK VS DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के घर में 15 साल बाद आईपीएल मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि इतनी आसान जीत मिल जायेगी ।

Advertisement

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 183 रन बनाये और फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट पर 158 रन पर रोककर 25 रन से जीत हासिल की और आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

अक्षर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''सोचा नहीं था कि इतनी आसान जीत मिलेगा। तीन में से तीन जीत काफी अच्छा एहसास है। हमारी टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में यही बात होती है कि अगर आपके प्रदर्शन से टीम नहीं जीत रही है तो कोई फायदा नहीं है। इसी कारण से हमारी प्लानिंग यही होती है कि अपने प्रदर्शन से प्रभाव डाला जाए।''

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, ''जब आप जीतते हैं तो आपको यह देखना होता है कि आप ज्यादा इसमें न बह जाएं । हमें लगातार सुधार करने की कोशिश करनी होगी। एक कप्तान के तौर पर अभी तक हमारे लिए परफेक्ट मैच नहीं आया है।

दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा, ''हम अपनी जीत की लय से काफी खुश हैं। बाहरी मैचों में इस तरह का प्रदर्शन करना अच्छा एहसास है। हमारे बल्लेबाजों ने आज के मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने परिस्थितियों के प्रति खुद को काफी अच्छी तरह से ढाला। हमारे स्पिनरों ने और पूरी बोलिंग यूनिट ने अच्छी गेंदबाजी की।''

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, ''जब आप जीतते हैं तो आपको यह देखना होता है कि आप ज्यादा इसमें न बह जाएं । हमें लगातार सुधार करने की कोशिश करनी होगी। एक कप्तान के तौर पर अभी तक हमारे लिए परफेक्ट मैच नहीं आया है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार