CSK VS DC: दिल्ली कैपिटल्स से शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 25 रन से हार झेलने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद कहा कि पिछले तीन मैचों से मैच हमारे पक्ष में नहीं जा रहा है। पिछले कुछ मैचों से हम लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।

Advertisement

गायकवाड़ ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''हमारे लिए पावरप्ले अच्छा नहीं जा रहा है। हम पावरप्ले में गेंदबाजी के दौरान 15-20 रन ज्यादा दे रहे हैं। साथ ही बल्लेबाजी में हम लगातार कई विकेट गंवा दे रहे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि हम थोड़ा ज्यादा दबाव में आ जा रहे हैं या फिर हम थोड़ा ज्यादा प्रयास कर रहे हैं।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हम इस बात को लेकर बहुत चिंतित या अनिश्चित हैं कि पावरप्ले में कौन गेंदबाजी करने आएगा... हम पहले या दूसरे ओवर में ही विकेट खो देते हैं। हम पावरप्ले में होने वाली चीजों को लेकर बहुत चिंतित हो जा रहे हैं। सभी को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रूरत है। पावरप्ले के बाद से ही हम हमेशा कैच-अप गेम खेल रहे थे। हमारे पास नंबर 8 पर ऐश थे, और हमारे पास ओवर्टन नहीं थे। हम मैच को अंत तक लेकर जाना चाहते थे। दिल्ली ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। जब शिवम बल्लेबाजी कर रहा था, तब भी हम मोमेंटम तलाश रहे थे, लेकिन हम इसे हासिल नहीं कर सके।''

गायकवाड़ ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''हमारे लिए पावरप्ले अच्छा नहीं जा रहा है। हम पावरप्ले में गेंदबाजी के दौरान 15-20 रन ज्यादा दे रहे हैं। साथ ही बल्लेबाजी में हम लगातार कई विकेट गंवा दे रहे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि हम थोड़ा ज्यादा दबाव में आ जा रहे हैं या फिर हम थोड़ा ज्यादा प्रयास कर रहे हैं।''

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार