IPL 2023: डेवोन कॉन्वे (87) और ऋतुराज गायकवाड़ (79) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 141 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में 20 ओवर में तीन विकेट पर 223 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देखने के बाद पहली बार के लिए ऐसा लगा था कि पिच काफी ज्यादा स्लो होगी और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने काफी खराब लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए रणनीतिविहीन भी दिखे।

Advertisement

कॉन्वे और गायकवाड़ ने शुरूआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और दिल्ली के गेंदबाजों की दिशाविहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 79 रन में तीन चौके और सात गगनचुम्बी छक्के लगाए जबकि कॉन्वे ने 52 गेंदों पर 87 रन में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 141 रन की बड़ी साझेदारी की।

तीसरे नंबर पर उतरे शिवम दुबे ने मात्र नौ गेंदों पर 22 रन में तीन छक्के लगाए। मैदान पर चौथे नंबर पर उतरे धोनी के लिए पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। हालांकि धोनी नाबाद पांच रन ही बना सके लेकिन उनके बाद आये रवींद्र जडेजा ने सात गेंदों पर नाबाद 20 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

दिल्ली की तरफ से खलील अहमद, चेतन सकारिया और एनरिक नोत्र्जे को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार