T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। दुबई में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब कीवी कप्तान सोफी डिवाइन ने अपनी सफलता के पीछे का रहस्य उजागर किया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका पर 32 रनों की जीत के साथ अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि भारत पर उनकी 58 रनों की शानदार जीत वह मैच था जिसने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्रॉफी तक उनके जाने की नींव रखी।

Advertisement

न्यूजीलैंड लगातार 10 टी20 मैच हारने के बाद टूर्नामेंट में उतरा था, लेकिन महिला टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए उसने अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन किया।

फाइनल में जीत के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने बताया, "किसी एक मैच या एक लम्हे को अपनी जीत का श्रेय देना मुश्किल है। शायद इसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ जीत ने हमारे लिए एक शानदार मंच तैयार किया। मेरा मानना है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के बाद हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही आया था और टीम इंडिया को हराने के बाद सब कुछ सही होता चला गया। जैसा कि मैंने बताया कि इस टीम में प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हुआ था। हमें बस दिखाना था कि हम इतिहास रच सकते हैं।"

सोफी के लिए यह तीसरी बार मौका था, इससे पहले वो 2009 और 2010 में उस न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा थीं जो टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी।

फाइनल में जीत के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने बताया, "किसी एक मैच या एक लम्हे को अपनी जीत का श्रेय देना मुश्किल है। शायद इसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ जीत ने हमारे लिए एक शानदार मंच तैयार किया। मेरा मानना है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के बाद हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही आया था और टीम इंडिया को हराने के बाद सब कुछ सही होता चला गया। जैसा कि मैंने बताया कि इस टीम में प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हुआ था। हमें बस दिखाना था कि हम इतिहास रच सकते हैं।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार