भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष-4 में खेलने वाले बल्लेबाज तय हैं और सभी दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं।

शुभमन गिल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे टॉप-4 में खेलने वाले बल्लेबाज तय हैं और सभी दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर और वे खुद शामिल हैं। नंबर 5 और नंबर 6 के बल्लेबाज में बदलाव हो सकता है। केएल राहुल या अक्षर पटेल मैच की स्थिति के मुताबिक 5 या 6 नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।"

उन्होंने कहा, "नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारी रणनीति लचीली है। हमारे टॉप चार सेट हैं, सभी राइट-हैंडर हैं। इसलिए अगर लेफ्टी की जरूरत है, तो अक्षर और मैच की स्थिति के आधार पर केएल राहुल आ सकते हैं।"

शुभमन गिल ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भारतीय टीम में लौटने से पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

भारतीय कप्तान ने कहा, "हार्दिक पंड्या जब वापस आएंगे, तो नंबर 7-8 का भी ध्यान रखा जाएगा। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनके जैसी स्किल है। एक गेंदबाज के तौर पर, आप उन्हें खेल के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी कई बार बात हुई है। वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं। वह आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है, वह जल्द ही इंडियन टीम में वापस आएंगे।"

भारतीय कप्तान ने कहा, "हार्दिक पंड्या जब वापस आएंगे, तो नंबर 7-8 का भी ध्यान रखा जाएगा। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनके जैसी स्किल है। एक गेंदबाज के तौर पर, आप उन्हें खेल के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार