Adani Group Chairman Gautam Adani: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने टीम इंडिया को रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप खिताब जीतने पर बधाई दी है। भारत ने रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया है।

Advertisement

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशिया कप 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई। यह जीत एक बार फिर सिद्ध करती है कि जब भारत के युवा ठान लेते हैं, तो हर चुनौती अवसर बन जाती है। तिलक वर्मा (69*) पर गर्व है।"

Advertisement

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में 146 रन पर सिमट गई।

साहिबजादा फरहान और फखर जमां की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। इन बल्लेबाजों के बीच 9.4 ओवरों में 84 रन की साझेदारी हुई। साहिबजादा फरहान 38 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फखर जमां ने 35 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

साहिबजादा फरहान और फखर जमां की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। इन बल्लेबाजों के बीच 9.4 ओवरों में 84 रन की साझेदारी हुई। साहिबजादा फरहान 38 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फखर जमां ने 35 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके बाद तिलक वर्मा ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। शिवम ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार