वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। आज भी ब्रायन लारा ने क्रिकेट इतिहास में दो लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किए हुए हैं। उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया था।

Advertisement

इतना ही नहीं, उन्होंने 1994 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच के दौरान नाबाद 501 रन बनाकर, इस प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हाल ही में, लारा ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को उन दो भारतीय बल्लेबाजों के रूप में चुना, जिनमें उनके रेड-बॉल रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है। लारा का कहना है कि अगर परिस्थिति इन बल्लेबाजों के हक में रही तो ये रिकॉर्ड टूटना संभव है।

Advertisement

हालांकि लारा का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, इंजमाम-उल-हक, सनत जयसूर्या जैसे खिलाड़ी नहीं तोड़ पाए। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों ही भारत के युवा बल्लेबाज हैं और इनके सामने लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरा करियर बचा है। लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इन बल्लेबाजों का ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करना प्लस प्वाइंट है, क्योंकि इसके लिए मैराथन पारी खेलनी होगी जो निचले क्रम पर काफी मुश्किल है।

इतना ही नहीं, उन्होंने 1994 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच के दौरान नाबाद 501 रन बनाकर, इस प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हाल ही में, लारा ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को उन दो भारतीय बल्लेबाजों के रूप में चुना, जिनमें उनके रेड-बॉल रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है। लारा का कहना है कि अगर परिस्थिति इन बल्लेबाजों के हक में रही तो ये रिकॉर्ड टूटना संभव है।

दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी उम्मीदें जगाते हैं। वे टॉप ऑर्डर में खेलते हैं, लारा की तरह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, और उन्होंने 9 मैचों में 3 टेस्ट शतक लगाते हुए नाबाद 214 रनों का सर्वोच्च स्कोर बनाया है। ये खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 12 शतकों के साथ 265 रनों का सर्वोच्च स्कोर बना चुका है। उन्होंने लिस्ट ए में भी दोहरा शतक लगाया है। जायसवाल की आक्रामकता को देखें तो उन्होंने टेस्ट मैचों में 70.10 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है, तो वहीं शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट इस मामले में 59.37 का है। ऐसे में अगर इन दोनों बल्लेबाजों का दिन हुआ और परिस्थितियां भी इनके पक्ष में हुई, तो जायसवाल द्वारा लारा का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना कहीं ज्यादा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार