इंडियन प्रीमियर लीग-2026 की समाप्ति के बाद देश के कई राज्यों में उनके क्रिकेट बोर्ड की समर्थित टी20 लीग खेली जा रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई क्रिकेट बोर्ड (एमसीए) द्वारा मुंबई टी20 लीग (पुरुष और महिला) खेली जा रही है। मध्यप्रदेश में भी पुरुषों और महिलाओं की टी20 लीग खेली जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में भी टी20 लीग की शुरुआत हो गई है।
कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स में शुक्रवार को बंगाल टी20 लीग सीजन 3 की शुरुआत हुई। उद्घाटन के मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली मौजूद रहे।
गांगुली के अलावा इस मौके पर कैब के उपाध्यक्ष नीतीश रंजन दत्ता, सचिव बबलू कोलाय, संयुक्त सचिव मदन मोहन घोष, ट्रेजरर संजय दास, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी और बंगाल टी20 लीग के चेयरमैन समीरन दास मौजूद थे।
बंगाल टी20 लीग का यह तीसरा संस्करण है। पुरुष और महिला वर्ग में 8-8 टीमें हिस्से ले रही हैं। उद्घाटन के मौके पर सभी टीमों के मालिक और कप्तान मौजूद थे। भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में बंगाल की क्रिकेट भावना का जश्न मनाया गया और आगे के रोमांचक सीजन के लिए माहौल तैयार किया गया। टूर्नामेंट 21 जून तक चलेगा।
गांगुली के अलावा इस मौके पर कैब के उपाध्यक्ष नीतीश रंजन दत्ता, सचिव बबलू कोलाय, संयुक्त सचिव मदन मोहन घोष, ट्रेजरर संजय दास, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी और बंगाल टी20 लीग के चेयरमैन समीरन दास मौजूद थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय तक कप्तान रहे गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे हैं। वह आईसीसी में भी कई अहम पदों पर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में बतौर कप्तान वह क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आए थे। कैब अध्यक्ष के रूप में भी गांगुली बंगाल क्रिकेट को बेहतर बनाने के प्रयास में लगे हैं। बंगाल टी20 राज्य में क्रिकेट को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है।