बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को नई बनी चार-सदस्यीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नई नियुक्त समिति तब तक काम करेगी जब तक आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए बांग्लादेश की टीम चुन नहीं ली जाती। यह वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच अफ्रीका में खेला जाना है।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति में बदलाव किया, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने अपना अनुबंध न बढ़ाने का फैसला किया। उनका कॉन्ट्रैक्ट फरवरी 2026 तक था।

Advertisement

बीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "53 वर्षीय बशर इस भूमिका में अपने साथ ढेर सारा अनुभव लेकर आए हैं। वह इससे पहले बांग्लादेश की पुरुष और महिला टीमों के लिए बतौर राष्ट्रीय चयनकर्ता काम कर चुके हैं। बशर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि है। वह आज भी देश की सबसे सम्मानित क्रिकेट हस्तियों में से एक हैं।"

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति में बदलाव किया, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने अपना अनुबंध न बढ़ाने का फैसला किया। उनका कॉन्ट्रैक्ट फरवरी 2026 तक था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बीसीबी ने कहा, "38 वर्षीय नादिफ चौधरी भी अपने साथ खेलने का 20 साल का लंबा अनुभव लेकर आए हैं। इसमें बांग्लादेश के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना भी शामिल है। संन्यास लेने के बाद से, वह खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के काम में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बीसीबी के तहत 'एज ग्रुप चयनकर्ता' के तौर पर भी काम किया है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार