आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। जीत के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि डीसी जीत की इस लय को आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखने में सफल रहेगी।

Advertisement

पीबीकेएस के खिलाफ मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा, "मैं जैसा पिछले कुछ मुकाबलों से कह रहा था, अहम परेशानी उन जरूरी पलों को गंवाना था। मैच में जब भी महत्वपूर्ण पल आते थे, तो नतीजे हमारे पक्ष में नहीं जा रहे थे। तब भी, मैं कहता रहा कि यह बहुत अच्छी टीम है और हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। बस मैच में एक-दो पलों की वजह से हमें नुकसान हुआ। हालांकि, लंबे टूर्नामेंट में ऐसा होता है। हर दिन अलग होता है। इस मुकाबले में टीम ने जिस तरह खेला, उससे बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि हम इस लय को बरकरार रख पाएंगे।"

Advertisement

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। जीत के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि डीसी जीत की इस लय को आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखने में सफल रहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच में खुद न गेंदबाजी करने के फैसले पर अक्षर ने कहा, "विकेट अलग तरह से बर्ताव कर रहा था। पहले कुछ ओवर के बाद, खासकर जब आकिब नबी ने गेंदबाजी की, तो मुझे लगा कि बॉल स्विंग हो रही है और सीम भी हो रही है। हमने शायद पहले 3-4 ओवर में सही एरिया में गेंदबाजी नहीं की, लेकिन जब हमें एहसास हुआ कि तेज गेंदबाजों के लिए मदद है, तो मुझे लगा कि स्पिन की ज्यादा जरूरत नहीं है। जब मैंने माधव और आकिब को अतिरिक्त ओवर दिए, तब भी गेंद के साथ कुछ हो रहा था। इसी वजह से मैंने सोचा कि अगर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो मुझे खुद को लाने के बजाय उनका इस्तेमाल करते रहना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार