IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपनी पसंद की टीम चुनी है।
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस टीम का चुनाव किया है। बद्रीनाथ के मुताबिक रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि विराट कोहली को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए रखा गया है। यानी उन्होंने टीम के टॉप ऑर्डर में भारत के तीन बड़े बल्लेबाजों को जगह दी है।
नंबर-4 के लिए बद्रीनाथ ने रुतुराज गायकवाड़ को चुना है। यहां उनका फैसला थोड़ा दिलचस्प है, क्योंकि ध्रुव जुरेल और नमन धीर जैसे खिलाड़ी भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं और दोनों ने हाल में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। इसके बावजूद बद्रीनाथ ने रुतुराज पर भरोसा जताया।
इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल को नंबर-5 पर रखा है। वहीं ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को क्रमशः नंबर-6 और नंबर-7 की जिम्मेदारी दी है। इससे टीम के पास बल्लेबाजी में भी अच्छी गहराई दिखाई देती है।
गेंदबाजी विभाग में बद्रीनाथ ने स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव को दी है। उन्हें नंबर-8 पर रखा गया है। इसके बाद तेज गेंदबाजी की कमान प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ के हाथों में रखी गई है।
इस प्लेइंग इलेवन में बद्रीनाथ ने नमन धीर, ध्रुव जुरेल के अलावा यशस्वी जायसवाल और आकिब नबी को जगह नहीं दी है। ये चारों खिलाड़ी भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं, लेकिन बद्रीनाथ की चुनी हुई अंतिम ग्यारह में बाहर हैं।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ की चुनी हुई भारतीय प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले वनडे के बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।