Fourth T20 Cricket Match Between: भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मात देकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत की जीत में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 93 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी 39 गेंदों पर नाबाद 58 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे। भारत ने ये टारगेट केवल 15.2 ओवर में ही बगैर विकेट खोए हासिल कर लिया। टीम इंडिया की शुरुआत इस सीरीज के पहले मुकाबले मे हार के साथ हुई थी, उस मैच के बाद भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर ये सीरीज अपने नाम कर ली है।

Advertisement

Fourth T20 Cricket Match Between: भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मात देकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत की जीत में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 93 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी 39 गेंदों पर नाबाद 58 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के सामने भारत ने बढ़िया गेंदबाजी की थी। खलील अहमद ने चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। तुषार देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला। सीरीज में काफी सफल गेंदबाज रहे रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में केवल 22 रन दिए लेकिन उनको विकेट नहीं मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार