भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पद्म श्री मिलने के बाद अपने परिवार, टीम के साथियों, कोच और फैंस का आभार जताया।

Advertisement

हरमनप्रीत उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहीं, जिन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहली सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी में सम्मानित किया गया। इस समारोह में अलग-अलग श्रेणियों में पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। भारत की पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी पुरस्कार पाने वालों में शामिल रहे। सम्मान मिलने के तुरंत बाद हरमनप्रीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने एक युवा क्रिकेटर से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की कप्तानी करने तक के अपने सफर के बारे में बताया।

Advertisement

उन्होंने समारोह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज मेरा दिल गर्व और कृतज्ञता से भर गया है, क्योंकि मुझे प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान मिला है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि मेरे माता-पिता, परिवार, कोच, टीम के साथियों, दोस्तों और हर उस इंसान का है, जिसने इस पूरे सफर में मेरा साथ दिया और मुझ पर विश्वास किया। आंखों में सपने लिए एक छोटी लड़की से लेकर सबसे बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तक, हर पल आपके प्यार, त्याग और हौसले की वजह से मुमकिन हुआ है।"

भारत की कप्तान ने महिला क्रिकेट को लगातार समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति, भारत सरकार और क्रिकेट से जुड़ी संस्थाओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “मैं इस सम्मान और महिला क्रिकेट को लगातार समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति, भारत सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। साथ ही मीडिया, पत्रकारों और उन सभी लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने मेरी उपलब्धियों को सराहा और मेरी यात्रा को दुनिया के सामने रखा। आपकी तारीफ और समर्थन ने मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।”

उन्होंने समारोह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज मेरा दिल गर्व और कृतज्ञता से भर गया है, क्योंकि मुझे प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान मिला है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि मेरे माता-पिता, परिवार, कोच, टीम के साथियों, दोस्तों और हर उस इंसान का है, जिसने इस पूरे सफर में मेरा साथ दिया और मुझ पर विश्वास किया। आंखों में सपने लिए एक छोटी लड़की से लेकर सबसे बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तक, हर पल आपके प्यार, त्याग और हौसले की वजह से मुमकिन हुआ है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हरमनप्रीत ने इतने वर्षों तक मिले अटूट समर्थन के लिए फैंस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "आखिर में हर उस फैन का शुक्रिया, जो हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ खड़ा रहा। आपका प्यार मेरे लिए सब कुछ है। भारत की जर्सी पहनना हमेशा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहेगा और मैं हर दिन देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहूंगी। मैं इतनी शुक्रगुजार हूं कि इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार