File Photo: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है। हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और गुजाराभत्ता से जुड़े मामले को कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।

Advertisement

हसीन जहां ने अर्जी में कहा है कि वह अपनी बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई हैं। इस वजह से वह पश्चिम बंगाल में होने वाली अदालती सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगी।

Advertisement

हसीन जहां की तरफ से कहा गया है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी देशभर में घूमते हैं और इसलिए उनके पास दिल्ली में केस लड़ने के लिए काफी रिसोर्स और तरीके हैं। उनका परिवार भी उत्तर प्रदेश में रहता है, जो कोलकाता के मुकाबले दिल्ली के ज्यादा पास है।

कुछ महीनों पहले ही हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में ही एक याचिका दाखिल कर अपने और बेटी के लिए गुजारा भत्ता 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति माह करने की गुहार लगाई थी। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब देने को कहा है।

मोहम्मद शमी ने अप्रैल 2014 में हसीन जहां के साथ निकाह किया था, जिसके बाद जुलाई 2015 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। साल 2018 में हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। इसके साथ ही शमी पर मैच फिक्सिंग के साथ अन्य महिलाओं से संबंध रखने का भी आरोप लगाया।

कुछ महीनों पहले ही हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में ही एक याचिका दाखिल कर अपने और बेटी के लिए गुजारा भत्ता 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति माह करने की गुहार लगाई थी। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब देने को कहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मोहम्मद शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं, जहां उन्होंने हाल ही में बंगाल की ओर से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में कुल 9 विकेट हासिल किए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार