दिल्ली की आबोहवा से साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स भी परेशान हो गए हैं। साउथ गोवा में परिवार के साथ रह रहे इस क्रिकेटर ने गोवा की वायु गुणवत्ता की सराहना की है।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गोवा में वातावरण और हवा की गुणवत्ता इतनी बेहतर है कि उनके बच्चे समुद्र किनारे फुटबॉल का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के वर्तमान हालात ऐसे हैं कि बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।

पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि मेरे घर में सूर्यास्त कुछ ऐसा दिखता है, और हां, ये मेरे बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं। दिल्ली में तो घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है।

पूर्व क्रिकेटर रविवार को दिल्ली से रांची की उड़ान भरी थी। इस दौरान दिल्ली की आबोहवा को देखकर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि आज शाम रांची जाते हुए दिल्ली से गुज़र रहा हूं और हमेशा की तरह, यहां की वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को समझ पाना मुश्किल है। ये देखकर, मैं दक्षिण गोवा के एक छोटे से गांव में रहने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि मेरे घर में सूर्यास्त कुछ ऐसा दिखता है, और हां, ये मेरे बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं। दिल्ली में तो घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

डॉक्टरों के अनुसार, अगर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आगे भी ऐसा रहा तो सांस लेने में दिक्कत पैदा हो सकती है। अस्थमा से जूझ रहे मरीजों को खासतौर पर हिदायत दी जाती है कि वे घरों में ही रहे। प्रदूषण में बाहर निकलने से सांस फूलने, गले में खुजली और आंखों में चुभन जैसी परेशानी होने की संभावना बढ़ गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार