आईपीएल 2026 में रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेले गए मुकाबले में वेंकटेश अय्यर हीरो बनकर उभरे। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 40 गेंदों पर खेली नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी की पंजाब पर 23 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर ने मैच के बाद कहा, "तकनीकी रूप से यह मेरा दूसरा मैच है जिसमें मैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हूं। मुझे ठीक से बल्लेबाजी का पहली बार मौका मिला। मुझे इस बात की खुशी मैन ऑफ द मैच मिलने से ज्यादा है। टीम को दो अंक मिले, इसलिए मैं सच में बहुत खुश हूं।"

Advertisement

धीमी शुरुआत के बाद बेहतरीन फिनिश पर अय्यर ने कहा, "हां, शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन मैं खुशकिस्मत था कि मुझे विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिला। वह जिस तरह से आपके साथ माइंडसेट में बदलाव के बारे में बात करते हैं, वह कमाल का है। मुझे लगता है कि खेल के सभी महान खिलाड़ियों में एक बात जो सबसे अलग होती है, वह है आपसी बातचीत, यही सबसे खास है।"

धर्मशाला में बल्लेबाजी के सवाल पर अय्यर ने कहा, "मैं यहां खेलता रहा हूं। इस सीजन में मैंने काफी लंबे समय बाद कोई मैच खेला है। मुझे लय में आने के लिए शुरुआती कुछ गेंदों की जरूरत थी। एक बार जब मैं विकेट को समझ गया और मुझे गेंदबाजी पर खुलकर खेलने की आजादी मिल गई, तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा रहा।"

आरसीबी में मौका का इंतजार करने के सवाल पर वेंकटेश अय्यर ने कहा, "अगर मैं कहूं कि निराश नहीं था या खेलना नहीं चाहता था, तो यह झूठ होगा। मैं सच में खेलना चाहता था, क्योंकि हम जैसे खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने का मौका मिलना ही सबसे बड़ी बात होती है। हम खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। लेकिन मैं यहां इतने लंबे समय से हूं कि यह बात अच्छी तरह समझ गया हूं कि यह एक चैंपियन टीम है और टीम संतुलन में बार-बार बदलाव करना हमेशा सही नहीं होता। लेकिन मैंने हमेशा कोचिंग स्टाफ पर अपना प्रभाव डालने की कोशिश की, ताकि वे मुझे खेलने का मौका दें और मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूं। मैं खुश हूं कि मुझे अपना मौका मिला।"

धर्मशाला में बल्लेबाजी के सवाल पर अय्यर ने कहा, "मैं यहां खेलता रहा हूं। इस सीजन में मैंने काफी लंबे समय बाद कोई मैच खेला है। मुझे लय में आने के लिए शुरुआती कुछ गेंदों की जरूरत थी। एक बार जब मैं विकेट को समझ गया और मुझे गेंदबाजी पर खुलकर खेलने की आजादी मिल गई, तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा रहा।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच पर नजर डालें तो आसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 8 विकेट पर 199 रन बना सकी और 23 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार