पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर ने तेज गेंदबाज आकाश दीप की सहज बल्लेबाजी को जमकर सराहा है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मेहमान टीम को मजबूती दी।

Advertisement

आकाश दीप ने 12 चौकों की मदद से 66 रनों की यादगार पारी खेली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन जुटाए। इस जोड़ी ने न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि आने वाले बल्लेबाजों के लिए शानदार मंच भी तैयार किया।

Advertisement

संजय बांगर ने 'जियो हॉटस्टार' पर कहा, "आकाश दीप ने बेथेल के खिलाफ पहले ही ओवर में अपने मौके भुनाए, लेकिन उसके बाद, बहुत सोच-समझकर खेले। उन्होंने एक असली बल्लेबाज की तरह खेला। वह बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, और ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में भारत को फॉलोऑन से बचाने वाले खिलाड़ी वही थे। उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और शॉर्ट गेंदों से नहीं डरे।

उन्होंने कहा, "जब फील्ड आगे थी, तो उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाया। जब फील्ड पीछे थी, तो संभलकर खेलते हुए विकेटों के बीच शानदार रनिंग की। यशस्वी जायसवाल का भी उस साझेदारी में योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि आकाश दीप अपने जोन में बने रहें और दोनों ने मिलकर मजबूत साझेदारी की।"

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की।

उन्होंने कहा, "जब फील्ड आगे थी, तो उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाया। जब फील्ड पीछे थी, तो संभलकर खेलते हुए विकेटों के बीच शानदार रनिंग की। यशस्वी जायसवाल का भी उस साझेदारी में योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि आकाश दीप अपने जोन में बने रहें और दोनों ने मिलकर मजबूत साझेदारी की।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए। मोहम्मद सिराज भारत को पहली सफलता दिला चुके हैं। इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए 324 रन की दरकार है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार