आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर जोफ्रा आर्चर के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आर्चर ने मोहम्मद शमी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने केकेआर की पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। आईपीएल में यह पांचवां मौका है, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है। आर्चर इस लीग में पारी की पहली बॉल पर सर्वाधिक बार विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर के अलावा मोहम्मद शमी ने भी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 5 बार बल्लेबाजों को आउट किया है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में यह तीसरा मौका रहा, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला। इससे पहले, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिल साल्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्चर ने अभिषेक शर्मा को पहली ही बॉल पर पवेलियन भेजा था।

जोफ्रा आर्चर ने केकेआर की पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। आईपीएल में यह पांचवां मौका है, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है। आर्चर इस लीग में पारी की पहली बॉल पर सर्वाधिक बार विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर के अलावा मोहम्मद शमी ने भी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 5 बार बल्लेबाजों को आउट किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने आरआर को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े। वैभव ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि, वैभव-यशस्वी के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। ध्रुव जुरेल (5 रन), रियान पराग (12 रन), हेटमायर (15 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार