Lucknow Super Giants: साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेली गई मिचेल मार्श की 90 रनों की आतिशी पारी को मास्टरक्लास बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हालात पूरी तरह से मार्श के अनुकूल थे।

Advertisement

मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 90 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। मार्श ने पहले विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ मिलकर महज 11.4 ओवर में 135 रनों की साझेदारी निभाई, जिसके बूते एलएसजी सीएसके 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में चेज करने में सफल रही।

Advertisement

बाउचर ने 'जियोहॉटस्टार' से बात करते हुए कहा, "यह एक मास्टरक्लास पारी थी। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श दोनों ने कहा कि विकेट ने उन्हें पर्थ की याद दिला दी। कितनी बाउंड्री विकेट के स्क्वेयर पर लगीं? मार्श जानते थे कि गेंदबाज बैक ऑफ लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले हैं, क्योंकि पहले एलएसजी के गेंदबाजों के लिए यही काम कर रहा था। वह गति का इस्तेमाल कर रहे थे और जानते हैं कि इन परिस्थितियों में कैसे बैटिंग करनी है।"

मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 90 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। मार्श ने पहले विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ मिलकर महज 11.4 ओवर में 135 रनों की साझेदारी निभाई, जिसके बूते एलएसजी सीएसके 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में चेज करने में सफल रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली। कार्तिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, एलएसजी ने 188 रनों के लक्ष्य को 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्श की 90 रनों की पारी के अलावा जोश इंग्लिस ने 36 और निकोलस पूरन ने 32 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार