आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई और 77 रन के बड़े अंतर के हार के साथ सीजन में पहली बार टॉप-4 से बाहर हो गई।
आइए आरआर-जीटी के मुकाबले के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर नजर डालते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीत के साथ पहले, गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे, पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे, राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 5 जीत के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें, दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मैचों में 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है।
समान जीत के बावजूद टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 5 जीत के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें, दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मैचों में 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है। क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं।