आईपीएल 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच 14 अंक के साथ दूसरे और जीटी 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी वो 14 अंक के साथ ही पहले स्थान पर काबिज आरसीबी को पीछे छोड़ 16 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लेगी। इसलिए मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।

Advertisement

जीटी और एसआरएच के बीच होने वाले मुकाबले में ऑरेंज कैप होल्डर और एसआरएच के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। क्लासेन ने 2018 से शुरू हुए अपने आईपीएल करियर में अब तक 60 मैच खेले हैं और 42.91 की औसत और 166.44 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। जीटी के खिलाफ क्लासेन अगर 26 रन और बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके 2000 आईपीएल रन हो जाएंगे और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे सातवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

क्लासेन सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन बना चुके हैं। जीटी के खिलाफ 6 रन बनाते ही उनके 500 रन पूरे हो जाएंगे। वह इस सीजन में 500 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। साथ ही, ऐसा पहली बार होगा जब क्लासेन किसी सीजन में 500 रन के आंकड़े को छूएंगे। कुल रनों के हिसाब से क्लासेन का यह सर्वोत्तम सीजन है।

जीटी और एसआरएच के बीच होने वाले मुकाबले में ऑरेंज कैप होल्डर और एसआरएच के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। क्लासेन ने 2018 से शुरू हुए अपने आईपीएल करियर में अब तक 60 मैच खेले हैं और 42.91 की औसत और 166.44 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। जीटी के खिलाफ क्लासेन अगर 26 रन और बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके 2000 आईपीएल रन हो जाएंगे और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे सातवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

फाफ डुप्लेसिस (2012 से 2025 के बीच 154 मैचों में 4773 रन), क्विंटन डिकॉक (2013 से 2026 तक 118 मैचों में 3,441 रन), डेविड मिलर (2012 से 2026 तक 150 मैचों में 3251 रन), जैक कैलिस (2008 से 2014 के बीच 98 मैचों में 2427 रन), और जेपी डुमिनी (2009 से 2018 के बीच 83 मैचों में 2029 रन) का नाम शामिल है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार