Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। केकेआर कोलकाता स्थित 'ईडन गार्डन्स' में 100 आईपीएल मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। यह ऐसी दूसरी टीम है, जिसने एक ही मैदान पर 'आईपीएल मुकाबलों का शतक' लगाया है।
शनिवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से हो रहा है। आईपीएल 2026 के 60वें मैच में उतरने के साथ केकेआर ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) किसी एक ही मैदान पर 100 आईपीएल मैच खेलने वाली पहली टीम है, जिसने चेन्नई के एम. चिन्नास्वामी में यह कारनामा किया है। केकेआर इस फेहरिस्त में शामिल होने वाली दूसरी टीम है।
जीटी ने लगातार पांच मैच जीत लिए हैं। इस टीम ने 12 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं। 16 अंकों के साथ टाइटंस फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। यह टीम अगर इस मुकाबले को अपन नाम कर लेती है, तो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनेगी।
वहीं, केकेआर के हारने पर टूर्नामेंट से उसका बाहर होना तय हो जाएगा। इस टीम ने 11 में से 6 मैच गंवा दिए हैं, जबकि 1 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। 9 अंकों के साथ केकेआर 8वें पायदान पर है।
शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया है।
वहीं, केकेआर के हारने पर टूर्नामेंट से उसका बाहर होना तय हो जाएगा। इस टीम ने 11 में से 6 मैच गंवा दिए हैं, जबकि 1 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। 9 अंकों के साथ केकेआर 8वें पायदान पर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे के साथ इस मुकाबले में उतरी है। इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, और मथीशा पथिराना टीम में मौजूद हैं।