Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव एमआई की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। दूसरी ओर, एलएसजी तीन बदलावों के साथ उतर रही है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मैच गंवाकर 10वें स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 5 मैच गंवा चुकी है।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद एमआई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच अच्छी लग रही है, आज रात थोड़ी उमस भी है। हमने देखा है कि दूसरी पारी में पिच बेहतर हो जाती है। हार्दिक की तबीयत आज ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह (बतौर कप्तान) ले रहा हूं। बोल्ट की जगह कॉर्बिन आए हैं, और रोहित वापस आ गए हैं।"

प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर मौजूद मुबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सूर्या ने कहा, "आप इस बात से मुंह नहीं मोड़ सकते कि एमआई इस स्थिति के लिए नहीं जानी जाती। इसलिए अब हमें आगे बढ़कर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। मैं यह तो नहीं कह सकता कि इससे हम और भी ज्यादा खतरनाक बन जाएंगे, लेकिन हमारे पास अभी पांच मैच शेष हैं और हम उन सभी को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "टॉस जीतकर हम भी यही (गेंदबाजी) करते। यह बैटिंग के लिए एक अच्छी विकेट है। आप कोई भी टारगेट चेज कर सकते हैं। हमने काफी सोच-विचार किया है। हमारे लिए यह एक मुश्किल सीजन रहा है। इंग्लिस टीम में आए हैं, जबकि मुकुल बाहर गए हैं और रघुवंशी टीम में आए हैं। बॉलिंग के बारे में हम बाद में फैसला करेंगे।"

प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर मौजूद मुबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सूर्या ने कहा, "आप इस बात से मुंह नहीं मोड़ सकते कि एमआई इस स्थिति के लिए नहीं जानी जाती। इसलिए अब हमें आगे बढ़कर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। मैं यह तो नहीं कह सकता कि इससे हम और भी ज्यादा खतरनाक बन जाएंगे, लेकिन हमारे पास अभी पांच मैच शेष हैं और हम उन सभी को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार