कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है। रिंकू सिंह आईपीएल इतिहास में केकेआर की ओर से सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

गुरुवार को रिंकू ने एसआरएच की पारी के 10वें ओवर में अनुकूल रॉय की गेंद पर अनिकेत वर्मा का कैच पकड़ने के साथ ही यह खास उपलब्धि हासिल की। केकेआर की जर्सी में रिंकू ने यह आईपीएल में 41वां कैच पकड़ा। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है। रसेल ने केकेआर की ओर से 40 कैच पकड़े हैं। वहीं, सुनील नरेन 36 कैच के साथ तीसरे और मनोज तिवारी 30 कैच लेने के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। रिंकू ने इस मुकाबले में अनिकेत के अलावा, ईशान किशन का भी बेहतरीन कैच पकड़ा।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। एसआरएच को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े। हेड ने 21 गेंदों में 219 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 46 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी इस पारी में 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते एसआरएच ने छह ओवर के पावरप्ले में एक विकेट खोकर 84 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में टीम का संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

गुरुवार को रिंकू ने एसआरएच की पारी के 10वें ओवर में अनुकूल रॉय की गेंद पर अनिकेत वर्मा का कैच पकड़ने के साथ ही यह खास उपलब्धि हासिल की। केकेआर की जर्सी में रिंकू ने यह आईपीएल में 41वां कैच पकड़ा। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है। रसेल ने केकेआर की ओर से 40 कैच पकड़े हैं। वहीं, सुनील नरेन 36 कैच के साथ तीसरे और मनोज तिवारी 30 कैच लेने के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। रिंकू ने इस मुकाबले में अनिकेत के अलावा, ईशान किशन का भी बेहतरीन कैच पकड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाने के बावजूद टीम के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार