Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि इतने ही खिलाड़ी नर्वस नाइंटीज का शिकार भी हुए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शतक के बेहद करीब आकर 'गोल्डन चांस' गंवा बैठे।
प्रियांश आर्य: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का यह सलामी बल्लेबाज 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध महज 7 रन से शतक का मौका चूक गया। प्रियांश ने 37 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से पीबीकेएस ने 254/7 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में एलएसजी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। पीबीकेएस ने मुकाबला 54 रन से अपने नाम किया।
केएल राहुल: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 211 रन का टारगेट रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से डीसी 209/8 के स्कोर तक पहुंची, लेकिन महज 1 रन के अंतर से मैच गंवा बैठी।
प्रियांश आर्य: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का यह सलामी बल्लेबाज 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध महज 7 रन से शतक का मौका चूक गया। प्रियांश ने 37 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से पीबीकेएस ने 254/7 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में एलएसजी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। पीबीकेएस ने मुकाबला 54 रन से अपने नाम किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
समीर रिजवी: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में डीसी की तरफ से समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 7 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।