इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों का लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन रहा था। पंजाब 19 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर रही। वहीं, खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की और 14 मैच में आठ जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। लीग स्टेज में पंजाब और मुंबई का आमना-सामना एक बार हुआ था जिसमें पंजाब सात विकेट से जीती थी।

Advertisement

टॉप पर रहने के कारण पहले क्वालिफायर में आरसीबी से हार के बाद पंजाब किंग्स को फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराया था।

मुंबई और पंजाब के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं, जीतने वाली टीम 3 जून को इसी मैदान पर आरसीबी के साथ फाइनल खेलेगी।

मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल जीत चुकी है और चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है। वहीं, पंजाब किंग्स पिछले 17 सीजन में सिर्फ एक फाइनल खेली है। साल 2014 में खेले गए फाइनल में पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले शामिल हैं।

Advertisement

पंजाब किंग्स की प्लेइंग में प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजाई, काइल जैमीसन, विजय कुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार