Kolkata Knight Riders: मिचेल मार्श और जोश इंगलिस के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। मार्श ने अपने जोड़ीदार इंगलिस को सराहा है, जिन्होंने मैच जिताऊ साझेदारी के दौरान समझदारी दिखाई।

Advertisement

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की सलामी जोड़ी के रूप में मिचेल मार्श (90) ने जोश इंगलिस (36) के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 135 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत इकाना स्टेडियम में एलएसजी ने महज 16.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

मार्श ने कहा कि इंग्लिस ने हालात को पूरी तरह से समझा और उन्हें खुलकर अटैक जारी रखने दिया। मार्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एलएसजी की तरफ से जारी एक वीडियो में कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है, जब एक छोर से कोई बल्लेबाज जोरदार बैटिंग कर रहा होता है। मुझे लगा कि हमारी साझेदारी के दौरान जोश ने हालात को बहुत अच्छे से संभाला और मुझे अपनी बल्लेबाजी जारी रखने का मौका दिया। उन्होंने सही समय पर स्ट्राइक रोटेट की। वह सचमुच एक समझदार क्रिकेटर हैं। उनके साथ बल्लेबाजी करना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है।"

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की सलामी जोड़ी के रूप में मिचेल मार्श (90) ने जोश इंगलिस (36) के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 135 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत इकाना स्टेडियम में एलएसजी ने महज 16.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने बताया कि भले ही सीजन की शुरुआत में नतीजे लगातार अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन एलएसजी को हमेशा विश्वास था कि उनके पास एक मजबूत टीम है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कागज पर हम एक बहुत अच्छी टीम हैं। आईपीएल में, 2 या 3 खराब ओवर आपको मैच हरा सकते हैं। कभी-कभी विरोधी टीम भी शानदार क्रिकेट खेलती है। यह एक बहुत ही कड़ा टूर्नामेंट है। कुछ मुकाबलों में हमें मौके मिले थे, इसलिए जीत हासिल करना अच्छा लगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार