आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एसएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ की तरफ से नाबाद 118 रनों शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

आरसीबी की तरफ से कप्तान जितेश शर्मा ने अंत में 33 गेंदों पर 85 रन ठोक कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने छह छक्के और आठ चौके लगाए। आरसीबी ने लखनऊ के 227/3 के जवाब में 230/4 बनाकर मैच जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इसके साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने तेज-तर्रार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 30 रन और विराट कोहली ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बीच में एलएसजी ने वापसी की और तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः रजत पाटीदार (14) और लियाम लिविंगस्टोन (0) को जल्दी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा की नाबाद तेज-तर्रार साझेदारी ने आरसीबी को जीत दिलाई। अग्रवाल ने 23 गेंदों पर 41 और जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 85 रन जड़े।

एलएसजी की तरफ से विलियन ओर्रूक को दो और आकाश महाराज सिंह एवं आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे। टीम की तरफ से मिशेल मार्श और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने बल्लेबाजी पारी की शुरुआत की। टीम को पहला झटका ब्रीट्ज़के (14) के रूप में लगा, जिन्हें तुशारा ने बोल्ड किया। वहीं, मिशेल मार्श ने 181.08 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 67 रनों की तेज-तर्रार शुरुआत दिलाई। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, निकोलस पूरन (13) और अब्दुल समद (1) नॉट आउट रहे।

एलएसजी की तरफ से विलियन ओर्रूक को दो और आकाश महाराज सिंह एवं आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार