रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) के शदार अर्धशतकों तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए।

Advertisement

रिकलटन ने विल जैक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रिकलटन 32 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 28 गेंदों पर 54 रन में चार चौके और चार छक्के मारे। सूर्य ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह मयंक की गेंद पर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 25 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाकर मुंबई को 215 रन तक पहुंचाया। नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा। नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन लंबे सयम बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने रोहित को पवेलियन चलता कर दिया। हालांकि अर्धशतक बनाकर रिकलटन के भी पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में नमन धीर और डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश की उपयोगी पारियों की बदौलत मुंबई ने एक ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया है जिसे हासिल करना मुंबई की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने लखनऊ के लिए आसान नहीं रहेगा।

सूर्यकुमार ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 28 गेंदों पर 54 रन में चार चौके और चार छक्के मारे। सूर्य ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह मयंक की गेंद पर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 25 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाकर मुंबई को 215 रन तक पहुंचाया। नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा। नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार