GT VS MI Eliminator Match: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 20 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबई ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली है। खिताबी मैच का टिकट हासिल करने के लिए मुंबई 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

Advertisement

जीटी भले ही ये नॉकआउट मैच नहीं जीत सकी, लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने दमदार पारी खेलते हुए अपनी चमक बिखेरी।

Advertisement

साईं सुदर्शन ने 49 बॉल में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली, जिसके साथ वह किसी एक आईपीएल सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

सुदर्शन आईपीएल-2025 में अब तक 15 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 54.21 की औसत के साथ 759 रन बनाए हैं। इस दौरान साईं सुदर्शन 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2016 में कुल 16 मैच खेलते हुए 973 रन अपने नाम किए थे। उस सीजन कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।

लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में 890 रन जुटाए थे, जबकि जोस बटलर साल 2022 में 863 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर इस मामले मे 848 रन के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

Advertisement

30 मई को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने 81 रन की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और साईं किशोर को 2-2 सफलता हाथ लगी।

लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में 890 रन जुटाए थे, जबकि जोस बटलर साल 2022 में 863 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर इस मामले मे 848 रन के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार