भले ही टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया है कि सीरीज के शेष मैचों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार में कोई बदलाव नहीं होगा।

Advertisement

सीरीज शुरू होने से पहले यह जानकारी आई थी कि जसप्रीत बुमराह पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट ही खेलेंगे, क्योंकि उन्हें अपनी पीठ की समस्या को भी मैनेज करना है। बुमराह ने हेडिंग्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में पांच विकेट चटकाए, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड को जीत से नहीं रोक सके। भारत को मुकाबला पांच विकेट से गंवाना पड़ा।

Advertisement

गौतम गंभीर ने कहा, "हम इसमें कोई बदलाव नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना हमारे लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आगे काफी क्रिकेट खेला जाना है। इस दौरे पर आने से पहले ही यह तय हो गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे, लेकिन देखते हैं कि उनका शरीर कैसा रहता है। हमने फिलहाल तय नहीं किया है कि वह कौन से दो अन्य टेस्ट मैच खेलेंगे।"

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले बुमराह इंग्लैंड की दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं निकाल सके थे। बेन डकेट और जैक क्रॉली, जिन्होंने चौथे दिन के अंत में एक मुश्किल दौर का सामना किया, उन्होंने जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद सिराज के साथ शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ संयमित बल्लेबाजी की।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा को एक सफलता हाथ लगी, लेकिन बुमराह-सिराज खाली हाथ रहे।

गौतम गंभीर ने आगे कहा, "पहले, हमारे पास 40 से अधिक टेस्ट मैचों के अनुभव वाले चार तेज गेंदबाज होते थे। यह वनडे या टी20 मैचों में इतना बड़ा प्रभाव नहीं डालता है, लेकिन जब आप टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जाते हैं, तो अनुभव मायने रखता है। ये शुरुआती दिन हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा को एक सफलता हाथ लगी, लेकिन बुमराह-सिराज खाली हाथ रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार