Advertisement

साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने रविवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध चौथे टी20 मैच में 57 रन की पारी खेली। 36 गेंदों के सामना करते हुए इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। एस्टरहुइजन ने बताया है कि बल्लेबाजी करते समय उनका लक्ष्य गेंद का इंतजार करना और बस वही खेलने की कोशिश करना था जो उनके सामने था।

Advertisement

एस्टरहुइजन ने इसी सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया है। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में नाबाद 45 रन बनाए थे, जिसके बाद 8 और 15 रन की पारियां खेलीं। आखिरकार चौथे टी20 मैच में उन्होंने अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। अब तक 4 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 41.66 की औसत के साथ कुल 125 रन बनाए हैं।

31 मई 2001 को जोहान्सबर्ग में जन्मे एस्टरहुइजन ने सेंट जॉन कॉलेज से पढ़ाई की। भले ही वह साउथ अफ्रीका की जूनियर (एज-ग्रुप) टीमों का हिस्सा नहीं रहे थे, लेकिन 2022 में लायंस के लिए अपना प्रांतीय डेब्यू करने के बाद से उन्होंने तेजी से तरक्की की है। वह पहले ही दक्षिण अफ्रीका 'ए' टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, और एसए20 लीग में एमआई केप टाउन तथा प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए भी खेले।

'प्लेयर ऑफ द मैच' एस्टरहुइजन की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 164/5 का स्कोर बनाया और कीवी टीम को 18.5 ओवरों में महज 145 रन पर समेटने के साथ मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ सीरीज को 2-2 की बराबरी पर आ गई है। अब सीरीज का फैसला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच से होगा।

मैच के बाद एस्टरहुइजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सीरीज के दूसरे मैच में, शायद मैं थोड़ा ज्यादा डिफेंसिव था। मेरे इरादे उतने मजबूत नहीं थे जितने हो सकते थे। पिछले मैच में, शायद मैं हर गेंद पर कोई शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था, जबकि इस पारी में मैंने बस वैसा ही खेलने की कोशिश की जो मेरे सामने था, सामान्य क्रिकेट शॉट्स और अपनी रेंज में आने वाली गेंद का इंतजार किया। बस यही एक फर्क था।"

Advertisement

'प्लेयर ऑफ द मैच' एस्टरहुइजन की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 164/5 का स्कोर बनाया और कीवी टीम को 18.5 ओवरों में महज 145 रन पर समेटने के साथ मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ सीरीज को 2-2 की बराबरी पर आ गई है। अब सीरीज का फैसला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

एस्टरहुइजन ने कहा, "मैंने अपने खेल को एक और स्तर ऊपर ले जाने की कोशिश की है। ज्यादातर लोगों के पास टैलेंट तो हमेशा होता है, लेकिन उस टैलेंट का इस्तेमाल करना और उसके साथ आने वाले फैसले लेना मुश्किल होता है। इस खेल में आप जितना ऊपर जाते हैं, यही सबसे अहम बात होती है। दूसरी बात यह है कि नाकामियों से कैसे निपटा जाए, क्योंकि यह नाकामियों का ही खेल है। जब आप कामयाब होते हैं, तो आपको उस कामयाबी को अपनाना होता है। आप जितना ऊपर जाते हैं, उन नाकामियों से आप कैसे निपटते हैं, यह आपके बहुत काम आएगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार