हर देश की संस्कृति का सम्मान करते हैं राहुल गांधी : कांग्रेस नेता पप्पू यादव
कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह हमारी खूबसूरती है कि दुनिया में हर देश की खूबसूरती, उसकी संस्कृति और उसकी प्रतिभा का हम सम्मान करते हैं। अतिथि के सत्कार के मामले में बंगाल सर्वश्रेष्ठ है। जैसे बिहार में मैथिली और भोजपुरी का संस्कार सर्वश्रेष्ठ है, उसी तरह बंगाल और साउथ भी इस मामले में सर्वश्रेष्ठ हैं। राहुल गांधी हमेशा हर देश की संस्कृति का सम्मान करते हैं।"
पश्चिम बंगाल में मेसी ने अपनी 70 फुट की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। यह प्रतिमा कोलकाता के बिग बेन और डिएगो माराडोना की प्रतिमा के पास स्थित है। हालांकि, कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी की कुछ ही देर उपस्थिति के बाद काफी विवाद हुआ था। फैंस ने उन्हें देखने के लिए मोटी रकम खर्च करते हुए टिकटें खरीदी थीं, लेकिन जब फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं नसीब हुई, तो उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ की।
इसके बाद मेसी हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान वह मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी मिले।
पश्चिम बंगाल में मेसी ने अपनी 70 फुट की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। यह प्रतिमा कोलकाता के बिग बेन और डिएगो माराडोना की प्रतिमा के पास स्थित है। हालांकि, कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी की कुछ ही देर उपस्थिति के बाद काफी विवाद हुआ था। फैंस ने उन्हें देखने के लिए मोटी रकम खर्च करते हुए टिकटें खरीदी थीं, लेकिन जब फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं नसीब हुई, तो उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ की।
Also Read: LIVE Cricket Score
रविवार को मेसी मुंबई में होंगे और कई हाई-प्रोफाइल शो में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रमों में पैडल कप के लिए सीसीआई में एक सेशन, एक सेलिब्रिटी मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट शामिल है। रात में एक चैरिटी फैशन शो होगा। रात्रि में सुआरेज और डी पॉल की स्पैनिश म्यूजिक परफॉर्मेंस भी होगी।