इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक नाइट ने रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की और उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी विश्व प्लेइंग-11 में शामिल करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया में भारतीय ऑलराउंडर जितने अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं।

Advertisement

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन जडेजा अपने शानदार बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे।

Advertisement

ऐसे नाजुक समय में जब भारत 3 विकेट पर 33 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। उस समय बल्लेबाजी करने आए, जडेजा ने संयम बनाए रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी में अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

निक नाइट ने स्पोर्ट्स18 को बताया, "मेरा मानना है कि जडेजा मेरी विश्व प्लेइंग-11 में शुरुआती पसंदों में से एक हैं। वह आपको सबकुछ देते हैं, वह टीम को जो संतुलन देते हैं। इसके अलावा उनके अन्य कौशल, उनकी फील्डिंग के कारण, यहां तक कि टेस्ट में भी वह शानदार कैच लेते हैं। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में उनके जैसे खिलाड़ी बहुत ज्यादा हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार