रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप डी मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत हरियाणा के साथ हो रही है। मुंबई के स्टार खिलाड़ी मुशीर खान ने टेस्ट के तीसरे दिन वो कारनामा कर दिखाया, जो मुंबई टीम के लिए पिछले 35 साल में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था।
मुशीर ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 185 गेंदों में 109 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद मुशीर की घूमती गेंदों का जादू भी खूब चला और उन्होंने 31 ओवर के स्पेल में 85 रन देकर 6 विकेट निकाले। मुशीर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से एक ही मैच में शतक लगाने और 5 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले 21वीं सदी के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले, रवि शास्त्री ने 1990-91 के रणजी सीजन में यह मुकाम हासिल किया था। मुशीर ने मुंबई की ओर से खेलते हुए 35 साल बाद यह कारनामा दोहराया है।
मुशीर के शानदार प्रदर्शन के बूते पहली पारी में मुंबई की टीम 430 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। मुशीर के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी शतकीय पारी खेली और उन्होंने 180 गेंदों में 114 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा की पूरी टीम पहली पारी में 270 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तनुष कोटियान ने 3 विकेट चटकाए।
मुशीर ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 185 गेंदों में 109 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद मुशीर की घूमती गेंदों का जादू भी खूब चला और उन्होंने 31 ओवर के स्पेल में 85 रन देकर 6 विकेट निकाले। मुशीर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से एक ही मैच में शतक लगाने और 5 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले 21वीं सदी के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले, रवि शास्त्री ने 1990-91 के रणजी सीजन में यह मुकाम हासिल किया था। मुशीर ने मुंबई की ओर से खेलते हुए 35 साल बाद यह कारनामा दोहराया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS