साउथ अफ्रीका टी20 लीग का 19वां मुकाबला शनिवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला गया। शेरफेन रदरफोर्ड की बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लो स्कोरिंग मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 21 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। टीम के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 35 गेंद पर नाबाद 42 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसके अलावा शाई होप ने 22 रन बनाए।

Advertisement

पार्ल रॉयल्स के गेंदबाजों ने सटीक और कसी हुई गेंदबाजी की और प्रिटोरिया के बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं दिए। सिकंदर रजा सबसे किफायती गेंदबाज रहे। रजा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। डान लॉरेंस और हार्ड्स विलजोएन को भी 2-2 विकेट मिले। एन मोकोएना को 1 विकेट मिला।

139 रन का लक्ष्य टी20 में बेहद सामान्य माना जाता है, लेकिन प्रिटोरिया के गेंदबाजों ने पार्ल के लिए ये लक्ष्य भी मुश्किल कर दिया। पार्ल रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना सकी और 21 रन से मैच हार गई। पार्ल के लिए सर्वाधिक 45 रन डेविड मिलर ने बनाए। इसके अलावा रुबिन हरमनन ने 35 रन बनाए। रुबिन ने इस पारी के लिए 37 गेंदें खेलीं, जो टीम पर भारी पड़ीं।

प्रिटोरिया के लिए कप्तान केशव महाराज ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। गिडोन पिटर्स ने भी 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिए। इसके अलावा लुंगी एंगिडी, लिजाड विलियम्स, और विहान लुबे को 1-1 विकेट मिला।

139 रन का लक्ष्य टी20 में बेहद सामान्य माना जाता है, लेकिन प्रिटोरिया के गेंदबाजों ने पार्ल के लिए ये लक्ष्य भी मुश्किल कर दिया। पार्ल रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना सकी और 21 रन से मैच हार गई। पार्ल के लिए सर्वाधिक 45 रन डेविड मिलर ने बनाए। इसके अलावा रुबिन हरमनन ने 35 रन बनाए। रुबिन ने इस पारी के लिए 37 गेंदें खेलीं, जो टीम पर भारी पड़ीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीजन के सातवें मैच में तीसरी जीत के साथ प्रिटोरिया अंकतालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार