Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मैच होना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत का कहना है कि पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा।

Advertisement

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैच चेपॉक में खेला जाएगा, वही विकेट जहां संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में वापसी की थी और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। वह निश्चित रूप से एक जबरदस्त पारी खेलेंगे। यह उनके लिए शानदार फॉर्म में वापस आने के लिए आदर्श विकेट है। शुरुआती चार से पांच गेंदें देखने के बाद संजू को पागल हो जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब को हरा देंगे।"

Advertisement

श्रीकांत ने कहा कि अगर अगर संजू सैमसन चलते हैं, तो पंजाब किंग्स के पास उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है।

पूर्व ओपनर ने कहा, "जो टीम 220 रन बनाएगी, वही मैच जीतेगी। दोनों टीमें ऐसा कर सकती हैं। मैच 50-50 है। कागज पर, पंजाब पसंदीदा टीम हो सकती है। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी पिच पर, सीएसके अच्छा करेगी। पिछले साल भी ऐसा ही था।"

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे और मात्र 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

पूर्व ओपनर ने कहा, "जो टीम 220 रन बनाएगी, वही मैच जीतेगी। दोनों टीमें ऐसा कर सकती हैं। मैच 50-50 है। कागज पर, पंजाब पसंदीदा टीम हो सकती है। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी पिच पर, सीएसके अच्छा करेगी। पिछले साल भी ऐसा ही था।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपने घरेलू मैदान पर सीएसके पिछले मैच के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी और सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। निश्चित रूप से टीम संजू सैमसन से एक बड़ी पारी की उम्मीद इस मैच में करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार