Sunrisers Hyderabad: बिहार के गोपालगंज का एक लड़का आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। इस तेज गेंदबाज को आर्थिक तंगी और सुविधाओं का अभाव भी नहीं रोक सका। बेटा तेज कदमों से दौड़ लगाते हुए 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों के होश उड़ा सके, इसलिए मां ने अपने गहने बेचकर साकिब हुसैन को जूते दिलाए। उम्मीदों के बोझ के तले साकिब दबे नहीं, बल्कि ऐसा निखरे कि विश्व क्रिकेट उनके बारे में जानने को बेकरार है।

Advertisement

साकिब हुसैन के पिता किसान थे, तो आर्थिक तंगी हमेशा से ही रही। किसी तरह से घर का बस गुजारा हो जाया करता था। साकिब शुरुआत में भारतीय सेना में जाना चाहते थे। घर के पास बने सेना के मैदान में वह तैयारी करने के लिए जाते थे। हालांकि, जब वह क्रिकेट खेलते थे, तो उनकी गेंदबाजी में कुछ अलग ही बात नजर आती थी। दोस्तों ने इस खेल में करियर बनाने की सलाह दी और पिता का भी साथ मिला। टेनिस की गेंद से साकिब ने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी के दम पर नाम कमाने लगे।

Advertisement

हालांकि, क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। जब लेदर की गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो अच्छे जूते की कमी महसूस हुई। क्रिकेट के प्रति बेटे का लगाव और जुनून को देखकर मां ने अपने गहने तक बेच दिए। इरफान पठान ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए बताया कि साकिब की मां ने उन्हें स्पाइक्स वाले जूते दिलाने के लिए गहने बेच दिए थे। मां के इस भरोसे पर साकिब एकदम खरे भी उतरे और उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।

बिहार के लिए साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर साकिब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 6 मुकाबलों में साकिब अब तक 16 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, 13 टी20 मुकाबलों में साकिब हुसैन ने 14 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में साकिब की एंट्री साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में बतौर नेट गेंदबाज हुई थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2024 में खरीदा था। हालांकि, साकिब को दोनों ही साल अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला।

हालांकि, क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। जब लेदर की गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो अच्छे जूते की कमी महसूस हुई। क्रिकेट के प्रति बेटे का लगाव और जुनून को देखकर मां ने अपने गहने तक बेच दिए। इरफान पठान ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए बताया कि साकिब की मां ने उन्हें स्पाइक्स वाले जूते दिलाने के लिए गहने बेच दिए थे। मां के इस भरोसे पर साकिब एकदम खरे भी उतरे और उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।

Also Read: LIVE Cricket Score

साकिब की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ विविधता भी नजर आई। तेज गेंद के साथ-साथ साकिब के हाथों से निकलने वाली धीमी गेंद ने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाजों को खूब तंग किया। साकिब अगर डेब्यू मैच की तरह ही आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में इसी तरह से छाप छोड़ने में सफल रहे, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जर्सी में भी नजर आ सकते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार