Cricket World Cup: दुनिया के महान फील्डर माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स भी स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की फील्डिंग के मुरीद हैं। उन्होंने बताया कि जडेजा मॉर्डन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।

Advertisement

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और प्रो क्रिकेट लीग के ब्रांड एंबेसडर जोंटी रोड्स ने कहा कि मैदान पर किसी भी स्थिति में फील्डिंग करने की अपनी चपलता के कारण रवींद्र जडेजा 'सर्वश्रेष्ठ फील्डर' हैं।

Advertisement

जडेजा ने इस साल जून में बारबाडोस में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टी20 से संन्यास की घोषणा की थी।

हालांकि, उन्होंने देश के लिए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में खेलने की पुष्टि की। इस ऑलराउंडर को इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका दौरे के वनडे चरण के लिए आराम दिया गया था।

प्रो क्रिकेट लीग ट्रॉफी और जर्सी अनावरण समारोह में रोड्स ने कहा, "जिन दो खिलाड़ियों को मैंने हमेशा फील्डर के रूप में सराहा है, वे हैं सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा। वे दोनों सर्वश्रेष्ठ भारतीय फील्डर हैं, लेकिन जब मैं मॉर्डन क्रिकेट की बात करता हूं, तो निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ फील्डर रवींद्र जडेजा हैं, जिन्हें आप सभी प्यार से सर जडेजा कहते हैं।"

जडेजा के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक 2024-25 दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हो गए हैं। जडेजा को टीम बी में शामिल किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने बिना किसी रिप्लेसमेंट का नाम बताए उन्हें रिलीज कर दिया।

Advertisement

इस ऑलराउंडर के सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद है।

जडेजा के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक 2024-25 दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हो गए हैं। जडेजा को टीम बी में शामिल किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने बिना किसी रिप्लेसमेंट का नाम बताए उन्हें रिलीज कर दिया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार