टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अगले टी20 विश्व कप की तैयारियां भी शुरू कर दी है, जो साल 2026 में होगा। इसके लिए भारत की युवा टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर पांच मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेला जा रहा है। इस टीम में ऐसा भारतीय बल्लेबाज भी खेल रहा है जो पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में सभी बल्लेबाजों पर भारी रहा है।

Advertisement

ये खिलाड़ी हैं भारत के टॉप ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़। गायकवाड़ जिम्बाब्वे सीरीज में चार मैचों की 3 पारियों में 66.50 की औसत से 133 रन बनाकर टॉप पर हैं। गायकवाड़ ने पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 154 के तेज स्ट्राइक रेट के साथ 421 रन बनाए हैं।

Advertisement

गायकवाड़ की मौजूदा फॉर्म ने बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 391 रन बनाए हैं, और वे दूसरे नंबर पर हैं। आजम का स्ट्राइक रेट 130 का ही है। भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 378 रन बनाने के साथ तीसरे स्थान पर हैं, रोहित ने ये रन 162 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं, जो इस लिस्ट में मौजूद सभी बल्लेबाजों से ज्यादा है।

ये खिलाड़ी हैं भारत के टॉप ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़। गायकवाड़ जिम्बाब्वे सीरीज में चार मैचों की 3 पारियों में 66.50 की औसत से 133 रन बनाकर टॉप पर हैं। गायकवाड़ ने पिछली 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 154 के तेज स्ट्राइक रेट के साथ 421 रन बनाए हैं।

बता दें भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज डेब्यू करने का बढ़िया प्लेटफॉर्म रही है। इस मुकाबले में भी भारत ने तुषार देशपांडे को डेब्यू कराया है, जिन्होंने आवेश खान की जगह ली है। तुषार देशपांडे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढ़िया तेज गेंदबाजी कर चुके हैं। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार