Simran Shaikh: मुंबई की बल्लेबाज सिमरन शेख एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में एक इलेक्ट्रीशियन की बेटी हैं। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2025 (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में गुजरात जायंट्स से 1.9 करोड़ रुपये का बड़ा करार हासिल कर सबको चौंका दिया।

Advertisement

सिमरन इससे पहले डब्ल्यूपीएल 2025 में यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थीं। इस बार वह डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे महंगी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। सिमरन मुंबई और इंडिया ई टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी।

Advertisement

सिमरन की मां ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि जब नीलामी में सिमरन का नाम आया तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। उन्होंने कहा कि सिमरन ने क्रिकेट खेलने पर उठने वाली बातों को कभी तवज्जो नहीं दी और अपने खेल में पूरी तरह समर्पित रहीं।

उन्होंने कहा, "लोग कहते थे कि इसे खेल बंद कराओ। मैं भी उसे समझाने की कोशिश करती थी, 'मत खेलो, लोग बुरा बोलते हैं, अच्छा नहीं लगता। अपने लिए नहीं तो कम से कम अपनी मां के लिए सोचो'। लेकिन सिमरन किसी की नहीं सुनती और क्रिकेट में ही खोई रहती थी। अब जब उसने यह मुकाम हासिल किया है, तो वही लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं और हमें गर्व महसूस होता है।"

सिमरन सात बच्चों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके परिवार में चार बहनें और तीन भाई हैं। परिवार धारावी में एक 10x16 के छोटे से कमरे में रहता है।

सिमरन के पिता जाहिद अली ने कहा, "अब मैं एक अच्छा फ्लैट लेने की सोच रहा हूं ताकि हमारे बच्चों को बेहतर जीवन मिल सके।"

Advertisement

सिमरन के इस बड़े करार पर ज़ाहिद ने कहा, "पूरा परिवार बहुत खुश है। सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे। जब घर की बेटी इतनी ऊंचाई हासिल करती है, तो यह पूरे परिवार के लिए जश्न मनाने जैसा मौका होता है।"

22 साल की सिमरन, जो मिडिल-ऑर्डर बैटर हैं, को पिछले साल पहली नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था। डब्ल्यूपीएल 2023 में सिमरन ने 9 मैचों में 29 रन बनाए थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है।

सिमरन के इस बड़े करार पर ज़ाहिद ने कहा, "पूरा परिवार बहुत खुश है। सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे। जब घर की बेटी इतनी ऊंचाई हासिल करती है, तो यह पूरे परिवार के लिए जश्न मनाने जैसा मौका होता है।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार