महिला वनडे विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। मंधाना ने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Advertisement

पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना ने पहली ही गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक रूख अख्तियार किया। उन्होंने हर कमजोर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। धुआंधार पारी के दौरान 21 गेंद पर अपना अर्धशतक लगाने वाली मंधाना ने महज 50 गेंद पर अपने वनडे करियर का 13वां शतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

Advertisement

मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक तो है ही, महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों पर बनाए दूसरे सबसे तेज शतक और सोफी डिवाइन के 59 गेंद पर बनाए तीसरे सबसे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मूनी ने इसी मैच में 57 गेंद पर शतक लगाया था।

महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग के नाम है। लैनिंग ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद पर शतक लगाया था।

मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक तो है ही, महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों पर बनाए दूसरे सबसे तेज शतक और सोफी डिवाइन के 59 गेंद पर बनाए तीसरे सबसे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मूनी ने इसी मैच में 57 गेंद पर शतक लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम इस मैच में 413 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है। रिपोर्ट लिखे जाने तक भारत ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। मंधाना 63 गेंद पर 5 छक्के और 17 चौके की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुईं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार