World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर से टीम को शुभकामनाएं मिल रही हैं। टीम इंडिया की जीत पर साउथ फिल्मों के सुपरस्टारों ने भी बधाई दी है।

Advertisement

सुपरस्टार महेश बाबू ने महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि क्या अद्भुत क्षण है। भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण धैर्य और चरित्र दिखाया है और यह चैंपियन बनने का क्षण भारत की हर चीज को परिभाषित करता है।

Advertisement

फिल्म अभिनेता मोहनलाल ने एक्स पर लिखा कि इतिहास रच दिया गया है और वह नीले रंग में रंगा गया है। हमारी महिला टीम इंडिया ने दुनिया को दिखा दिया है कि दृढ़ संकल्प और एकता से क्या हासिल किया जा सकता है। आपने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और पूरे देश को गर्व से भर दिया है।

अभिनेता और राजनेता कमल हसन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय महिला क्रिकेट का 1983 का वो पल आ गया है। आपके नाम लोककथाओं में अमर रहेंगे। उनकी विरासत लाखों सपनों को जगाएगी। बधाई हो, टीम इंडिया।

फिल्म अभिनेता मोहनलाल ने एक्स पर लिखा कि इतिहास रच दिया गया है और वह नीले रंग में रंगा गया है। हमारी महिला टीम इंडिया ने दुनिया को दिखा दिया है कि दृढ़ संकल्प और एकता से क्या हासिल किया जा सकता है। आपने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और पूरे देश को गर्व से भर दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला विश्व कप 2025 में इस शानदार जीत के लिए हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। यह हर उस युवा लड़की की जीत है जिसने सपने देखने की हिम्मत की, हर उस माता-पिता की जीत है जिसने उन पर विश्वास किया और हर उस प्रशंसक की जीत है जिसने गर्व से जयकार की। चमकते रहो और बाधाओं को तोड़ते रहो। जय हिंद।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार