T20 World: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। इस स्कोर में ईशान किशन की शानदार पारी अहम रही। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 114 रन ही बना पाई। भारत की इस धमाकेदार जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। आम जन के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते और टीम इंडिया को बधाई देते नजर आए।
भारत की जीत पर अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "जय जय जय जय हे..."।
भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा, "शानदार खेला टीम इंडिया। फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा। पूरी टीम को बधाई।"
अनिल कपूर ने कहा, "और बस, ऐसे ही किया जाता है। आप पर हमें बेहद गर्व है, टीम इंडिया।"
ममूटी ने कहा, "आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह देश के लिए गौरव का क्षण है!" अजय देवगन ने कहा, "यह शानदार टीम जीत को बेहद आसान बना देती है! टीम इंडिया, आपने क्या शानदार खेला है! वाह।"
अनिल कपूर ने कहा, "और बस, ऐसे ही किया जाता है। आप पर हमें बेहद गर्व है, टीम इंडिया।"
Also Read: LIVE Cricket Score
विवेक ओबेरॉय ने कहा, "भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में एकतरफा हराया। ईशान किशन की धमाकेदार 77 रन (40 गेंदें) की पारी से भारत ने 175/7 बनाए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने शुरुआती ओवरों में 3 विकेट झटके। पाकिस्तान 114 पर ऑलआउट, भारत 61 रनों से जीता। ब्लू जर्सी की जोरदार जीत।"