Kylian Mbappe: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने स्पेनिश मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिनमें रियल मैड्रिड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए जा रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों की जिम्मेदारियों के बावजूद, ला लीगा और चैंपियंस लीग दोनों में जीत हासिल करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Advertisement

एम्बाप्पे ने उन दावों का कड़ा जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह फ्रांसीसी राष्ट्रीय टीम को ज्यादा अहमियत देंगे और आने वाले फीफा विश्व कप 2026 के लिए खुद को तैयार करेंगे।

Advertisement

टेलीफुट के साथ इंटरव्यू में एम्बाप्पे ने इन चर्चाओं को अफवाह करार दिया।

उन्होंने कहा, "हां, स्पेन में कुछ लोग इस बात को लेकर थोड़े चिंतित हैं कि मैं शायद न खेलूं। उन्हें लगता है कि मैं सीधे विश्व कप में चला जाऊंगा। लेकिन यह बहुत जरूरी है। मैं रियल के साथ जीतना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "हम अभी भी ला लीगा और चैंपियंस लीग में मुकाबला कर रहे हैं। चैंपियंस लीग में, हमारा सामना एक बड़ी टीम से होने वाला है, शायद इस समय की सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीम से, और अगर कोई एक टीम है जो उन्हें हरा सकती है, तो वह रियल मैड्रिड ही है।

इंजरी से रिकवर कर वापसी कर रहे फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर का पूरा ध्यान इस सीजन के सबसे अहम और निर्णायक दौर पर लगा हुआ है।

Advertisement

रियल मैड्रिड के मैनेजर अल्वारो अर्बेलोआ ने एम्बाप्पे की फिटनेस या प्रतिबद्धता को लेकर जताई जा रही किसी भी चिंता को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने एम्बाप्पे की इस क्षमता पर पूरा भरोसा जताया कि वह क्लब और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकते हैं।

इंजरी से रिकवर कर वापसी कर रहे फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर का पूरा ध्यान इस सीजन के सबसे अहम और निर्णायक दौर पर लगा हुआ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

15 बार की चैंपियंस लीग विजेता रियल मैड्रिड का मुकाबला क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में 8 अप्रैल को जर्मन दिग्गज टीम बायर्न म्यूनिख से होगा। यह मैच उनके घरेलू मैदान, एस्टाडियो बर्नबेउ, में खेला जाएगा। इस मैच में एम्बाप्पे खेलने की पूरी संभावना है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार