भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड जाने वाली किसी भी टीम के लिए क्रिकेट कभी आसान नहीं रहा है। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए वनडे सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें 63 मैच भारतीय टीम जीती है, जबकि 52 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 7 मैचों का परिणाम नहीं आया है, जबकि 1 मैच टाई रहा है।

न्यूजीलैंड में वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 45 वनडे खेले हैं, जिसमें सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है। 26 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैचों के परिणाम नहीं आए हैं।

भारत का न्यूजीलैंड में किसी एक वनडे में सर्वाधिक स्कोर 4 विकेट पर 392 रन है। 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम विजयी रही थी। भारत का न्यूजीलैंड में न्यूनतम वनडे स्कोर 92 रन है। टीम इंडिया का ये निराशाजनक प्रदर्शन 31 जनवरी 2019 को आया था।

न्यूजीलैंड ने अपनी सरजमीं पर भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 5 फरवरी 2020 को बनाया था। कीवी टीम ने 6 विकेट पर 348 रन बनाए थे।

भारत की तरफ से न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने क्राइस्टचर्च में 8 मार्च 2009 को 133 गेंदों पर 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 163 रन की पारी खेली थी। दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 11 मार्च 2009 को हैमिल्टन में 74 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 30 मार्च 1994 को वेलिंगटन में 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ (न्यूजीलैंड और भारत दोनों वेन्यू पर) भारत के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 2010 से 2026 के बीच खेले 36 मैचों में 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाते हुए 1897 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 है। इस पांच मैचों की सीरीज में कोहली कीवी टीम के खिलाफ अपने 2,000 वनडे रन पूरे कर सकते हैं।

भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं। श्रीनाथ ने कीवी टीम के खिलाफ 30 मैचों में 51 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ (न्यूजीलैंड और भारत दोनों वेन्यू पर) भारत के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 2010 से 2026 के बीच खेले 36 मैचों में 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाते हुए 1897 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 है। इस पांच मैचों की सीरीज में कोहली कीवी टीम के खिलाफ अपने 2,000 वनडे रन पूरे कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार