पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने चौथे दिन के खेल तक 316 रन बनाकर 7 विकेट गंवा दिए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए अंतिम दिन 121 रन की दरकार है, जबकि उसके पास महज 3 विकेट शेष हैं।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम पहली पारी में 278 के स्कोर पर सिमट गई। इस पारी में लिटन दास ने 18 बाउंड्री के साथ 126 रन बनाए, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेहमान खेमे से खुर्रम शहजाद ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट निकाले। हसन अली को 2 विकेट हाथ लगे। साजिद खान ने 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी महज 232 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में बाबर आजम ने सर्वाधिक 68 रन बनाए, जबकि साजिद खान ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। सलमान आगा और कप्तान शान मसूद ने 21-21 रन जुटाए। इस पारी में बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को 3-3 सफलताएं हाथ लगीं।

बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त थी। इस टीम ने अगली पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का टारगेट दिया।

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए। इस टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने 12 चौकों और 1 छक्के के साथ 137 रन की पारी खेली। इनके अलावा, लिटन दास ने 69 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। महमूदुल हसन ने 52 रन बनाए। विपक्षी खेमे से खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट अपने नाम किए। साजिद खान ने 3 विकेट निकाले। हसन अली को 2 विकेट हाथ लगे।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 41 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से बाबर आजम ने कप्तान शान मसूद के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 133 के स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए। इस टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने 12 चौकों और 1 छक्के के साथ 137 रन की पारी खेली। इनके अलावा, लिटन दास ने 69 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। महमूदुल हसन ने 52 रन बनाए। विपक्षी खेमे से खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट अपने नाम किए। साजिद खान ने 3 विकेट निकाले। हसन अली को 2 विकेट हाथ लगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

सलमान आगा 7 बाउंड्री के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद रिजवान 8 चौकों के साथ 75 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि नाहिद राणा ने 2 विकेट निकाले हैं। मेहदी हसन ने 1 विकेट प्राप्त किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार